Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

मतदाता केवल भाजपा को वोट दे : शोभित गुड़िया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- कांग्रेस का हाथ झटक कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ युवा नेता शोभित गुड़िया ने काशीपुर के मतदाताओं से आहवान किया है कि आने वाली 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारी मतदान कर दीपक बाली को अपना मेयर चुनें और इस चुनाव में भाजपा और उसके मेयर प्रत्याशी दीपक बाली पर अशोभनीय टिप्पणी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें। शोभित गुड़िया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समुद्र है। सारी नदियों की तरह अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता स्वेच्छा से इसमें शामिल हो रहे हैं।‌ मैं भी इनमें से एक हूं।‌ उन्होंने कहा कि अभी हाल में समाचार पत्रों में किसी ने अपना स्टेटमेंट दिया जिसमें दीपक बाली को अवसरवादी बताया गया।

 

मैं स्टेटमेंट देने वाले उन महोदय से कहना चाहता हूं कि जरा कांग्रेस के बारे में भी विचार कर लेते कि उनकी पार्टी के मेयर प्रत्याशी को पार्टी कार्यकर्ता किन नजरों से देखते हैं? श्री गुड़िया ने कहा कि भाजपा पर कार्यकर्ताओं का सम्मान न करने का आरोप लगाने वाले ये भूल रहे हैं कि वरिष्ठों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान न दिये जाने पर ही कांग्रेस की यह हालत हुई है कि धीरे-धीरे पूरे भारत से कांग्रेस का नामोनिशान खत्म होता जा रहा है। शोभित गुड़िया ने मतदाताओं से आहवान किया कि आने वाली 23 जनवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करें और कांग्रेस प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों के बहकावे में न आए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!