हल्द्वानी – (भूपेंद्र आर्या) पिथौरागढ़ की निकिता चंद ने दुबई में चल रही एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है अंडर – 16 वर्ग के मुकाबले में निकिता ने कजाकिस्तान की बॉक्सर आसेम तानाटार को हराया निकिता ने 60 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में विपक्षी को कड़ी टक्कर दे कर निर्णायक पंच से विपक्षी को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया निकिता ने हाल ही में सोनीपत में हुई राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग में भी गोल्ड मेडल जीता था निकिता पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली हैं निकिता के पिता सुरेशचंद्र गांव में खेती-बाड़ी करते हैं उन्होंने निकिता को पिथौरागढ़ में कोच वीरेंद्र मल के पास भेज दिया कोच ने बताया कि निकिता काफी मेहनती है उसे आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपनी हार्डवेयर की दुकान बंद कर बॉक्सिंग क्लब खोल लिया यहां अब निकिता की तरह कई खिलाड़ी भी प्रशिक्षण पा रहे हैं एक तरह से पिथौरागढ़ उत्तराखंड में बॉक्सिंग का गढ़ बन रहा है निकिता की इस सफलता के पीछे उनके कोच विजेंद्र मल का सबसे बड़ा योगदान रहा है | दुबई से वापस आने पर हल्द्वानी में निकिता का जोरदार स्वागत किया गया |

Skip to content











