Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

लालकुआँका होगा चोमुखी विकास, हॉस्पिटल से ले कर अची शिक्षा के लिए उठाउंगी ठोस कदम- डॉ अस्मिता मिश्रा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ –सारथी के रूप में मिले अपने ससुर रामबाबू मिश्रा के साथ चुनावी रण में उतरी लालकुआ  की बेटी अस्मिता ने लालकुआ के विकास को लेकर की गई घोषणा में कहा कि वह बहु के रूप लालकुआ आयी है पर बेटी के सम्मान उन्हें यहां प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है और सभी देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से चेयरमैन बन कर वह समाजसेवा के साथ ही यहाँ के गरीब व असहाय लोगो का निःशुल्क उपचार भी करेंगी।उन्होंने विस्तार से पूरी जानकारी देते हुए बताया कि अभी लालकुआ में उनके पास बहुमंजिला जो मकान है उसको वह एक मल्टीस्पेशल अस्पताल का रूप देकर उसमे विभिन्न चिकित्सको के द्वारा 24 घण्टे आपातकालीन सेवा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि यहां के लोगो को एक्सिडेंटल से लेकर हर छोटी बड़ी बीमारी के लिए हल्दवानी व रुद्रपुर का रुख करना पड़ता है यही नहीं गर्भवती महिलाओं के लिए यहां पर कोई मल्टी स्पेशल व्यवस्था न होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए उनके प्रयास से यहां पर बनाए जाने वाले मल्टी स्पेशल अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, हड्डी व जोड़ विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ तथा एमबीबीएस एमडी फिजिशियन की पूरी टीम की ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि यहां के लोगों को आपातकाल में कहीं दूर न जाना पड़े और मौके पर तुरंत उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि वह  अपने ससुर रामबाबू मिश्रा की तरह अपना पूरा जीवन लाल कुआं वासियो की सेवा में समर्पित करना चाहती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!