Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

भाजपा करती है हिन्दुत्व की रक्षा और कांग्रेस करती है तुष्टीकरण की राजनीति: विकास शर्मा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रिपोर्ट शादाब हुसैन

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी और सिद्धांतवादी पार्टी है और हिन्दुत्व की रक्षा करती है, जबकि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है, यह बात किसी से छिपी नहीं है।

श्री शर्मा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 22 रम्पुरा पूर्वी में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती पूनम कोली पत्नि श्री चंद्रसेन चंदा के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान किया एवं सभी स्थानीय लोगों से शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान दिवस पर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर विजय बनाने की अपील की।

भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लव जिहाद और लैंड जिहाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। भाजपा हिन्दुत्व की रक्षा करने में सक्षम है। भाजपा का फोकस राष्ट्रवाद पर रहता है। भाजपा की नीति सेवा, सुशासन और विकास है।

कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मोहन खेड़ा अपनी हार सामने देखकर बौखलाए हुए हैं और उन पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। वह खुद कालोनियां काटते हैं और वहां सड़क,  नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं कराते हैं, जिससे लोग परेशान हैं।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थू लाल गुप्ता, बिट्टू शर्मा, संजय ठुकराल, संदीप राव, भारत भूषण चुघ, धीरेंद्र मिश्रा, मोहन तिवारी, हरेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, राज कोली, डॉ. महेश, रामप्रसाद, रामकिशोर घनश्याम किशोरी, पुष्पा रामा देवी, रामकिशोर आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!