Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा  मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस बार भी भाजपा हैट्रिक बनाने जा रही है…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रिपोर्ट शादाब हुसैन

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मांता जी श्रीमती दर्शना ठुकराल से आर्शीवाद लेकर वार्ड 31में घर घर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। विकास शर्मा ने माताजी का हाल चालन भी जाना और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके अनुज संजय ठुकराल सहित तमाम भाजपा नेताओं के साथ वार्ड में धुंआधार प्रचार किया और आगामी 23 जनवरी को वार्ड सहित पूरे नगर निगम में कमल खिलाने का आहवान किया।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा हिंदुत्व की रक्षक सिर्फ भाजपा है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी हो हिंदुत्व की रक्षा और राष्ट्रहित की बात करती है, कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। देश के टुकड़े करने की साजिश की है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व स्तर पर अगलग पहचान बना रहा है, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। इसी तरह अब सीएम धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर भी उत्तराखण्ड का मॉडल शहर बनेगा। उन्होनंे कहा कि सीएम धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। विकास शर्मा ने कहा कि यह चुनाव रूद्रपुर दशा और दिशा तय करेगा। जनता यह अच्छी तरह जानती है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मेयर भी भाजपा का होगा तो विकास में कोई अड़चन नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को जनता की भावनाओं के अनुरूप धरातल पर उतारा जायेगी। शहर की जो भी समस्याए हैं उनका निस्तारण प्राथमिकता से किया जायेगा। विकास शर्मा कहा कि जनता के एक एक वोट की कीमत विकास करके चुकायी जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि अब चुनाव के दस दिन ही शेष हैं, इन दस दिनों में हर घर तक पहुंचना हमारी कोशिश होनी चाहिए।

जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा को जीत का आशीर्वाद देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माताजी श्रीमती दर्शना ठुकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  राष्ट्रहित की सोच रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र की राजनैतिक मां भी भारतीय जनता पार्टी ही हैं, उन्होंने हा कि ठुकराल अपनी राजनैतिक मां से दूर नहीं होगा और इस चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए पूरी ताकत लगायेगा। जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों से भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी पूजा मुंजाल, सचिन मुंजाल समाजसेवी संजय ठुकराल, विशाल खुराना, सुनील घक, आकाश अहूजा, शिवम जग्गा, पवन शर्मा, गौरव तनेजा, देव मेनन, अजय ठुकराल, पारस चुघ,जतिन मल्होत्रा पवन खनिजो, कार्तिक ठुकराल, राजन राठौर, जीत सिंह गाबा, बाबू ढींगरा, महेन्द्र ढींगरा, गौरव तागरा, सुनील झाम, अमनदीप सिंह विर्क, डा. शाहखान राजशाही आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!