Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मोत तीन घायल, नैनीताल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर घायलों की बचाई जान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-चौकी ज्योलीकोट के अंतर्गत एक गाड़ी नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिर गई, पुलिस को 112 से सुचना प्राप्त हुई कॉलर अपना लोकेशन भी नहीं बता पा रहे थे, सूचना पर तत्काल थाना तल्लीताल व चौकी ज्योलीकोट से पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू करते हुए 108 के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में युवराज पुत्र कपिल निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली (17), पारस रस्तोगी पुत्र कैप्टन रस्तोगी निवासी बड़ा बाजार बड़ी भौनपुर (18), आलोक सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली (42 ) बताये जा रहे । वही मौजूम खान निवासी बड़ा बाजार महौला खननू बरेली (26) को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है।

आपको बता दें पुलिस टीम द्वारा मौके से 4  घायलों को फायर सर्विस, एसडीआरएफ की मदद से 200 मीटर गहरी खाई से ऊपर सड़क पर लाकर  108 की मदद से बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया। रेस्क्यू करीब 3 घंटे चला। खाई में गिरे वाहन संख्या में UP25 DD 4750 (वैगन आर) गाड़ी थी जिसमें चार लोग सवार थे।

सभी को बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया गया है।जिसमें आलोक सक्सेना द्वारा वाहन चलाया जाना बताया। चारों व्यक्ति बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे थे। घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर उपचार कराया गया।

 पुलिस टीम

1- रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल

2- उoनिo अविनाश मौर्य

3- उoनिo सतीश उपाध्याय

4- का0 मलकीत कंबोज

5- का0  चनी राम

6- हो0गा0 मोहित कैड़ा

7 – पी0आर0डी0 विपिन चंद्र

राजस्व टीम, फायर सर्विस व एसडीआरफ़,108 टीम मौजूद रही।

और पढ़ें

error: Content is protected !!