Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

बिंदुखत्ता में पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का कल होगा आगाज…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय मेले का कल रविवार 12 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट विधिवत उद्घाटन करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा जगदीश पंत करेंगे, जिनके साथ उक्त समारोह में कोतवाल दिनेश सिंह फत्यार्ल, पूर्व चेयरमेन रामबाबू मिश्रा, भाजपा नेता गुरदीप सिंह, संजीव शर्मा, रोहित दुमका, सचिन अग्रवाल, दीपक बत्रा शिरकत करेंगे, मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामानों के स्टाल लगाये जा रहे हैं

 

जनता इंटर कॉलेज काररोड में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का आज विधिवत उद्घाटन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया की  मेले में उत्तराखंड के विभिन्न नामी कलाकारों के साथ क्षेत्रीय कलाकारों की टीमों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। जिसके प्रथम दिवस में बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा, कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए कौतिक समिति विभिन्न आयोजन भी करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!