Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी- यूपी के सीएम आदित्यनाथ भी करेंगे निकाय चुनाव में प्रचार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की फौज

हल्द्वानी। (शेर अफगन) नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी दल कितनी गंभीरता से ले रहे हैं, इसका अंदाजा चुनावों में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की फौज बुलाने की तैयारी चल रही है। भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनावों को लेकर अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है जिनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हंै। इसके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा अन्य स्टार प्रचारक प्रचार अभियान में जुटने वाले हैं।

प्रदेश में भाजपा नगर निकायों में चुनाव के माहौल को गरमाने के लिए स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। भाजपा ने बीते दिनों  निकाय चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें मुख्यमंत्री धामी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के नाम मुख्य हैं। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व डा कल्पना सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, तीरथ सिंह रावत व विजय बहुगुणा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत व मदन कौशिक, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, व रेखा आर्या सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डा धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत अनेक नाम इस सूची में शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!