किच्छा – (वसीम हुसैन) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत चौकी लालपुर चंदननगर देवरिया गांव में कच्ची शराब की बिक्री कर रहे अभि0 होरीदास पुत्र अनाथ राय नि0 चंदन नगर थाना किच्छा उधम सिंह नगर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना किच्छा में FIR No 291/21 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । लालपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा किसी भी तरह के अवैध नशे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |

Skip to content











