काशीपुर – (सुनील शर्मा) दिल्ली में हुई युवती के साथ बलात्कार के बाद बर्बरता पूर्वक हत्या के मामले में क्षेत्र की जनता का गुस्सा फूट गया है जनता युवती से बर्बरता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग कर रही है बता दें कि 21 वर्षीय राबिया सैफी उर्फ सबिया जो कि दिल्ली पुलिस डिफेंस में 4 महीने की ही नोकरी कर पाई थी। जिसने अपनी आंखों में देश और अपने परिवार की सेवा करने के लिए कई ख्वाब सजाए थे उसे जिस प्रकार हवस के दरिंदो ने 27 अगस्त की शाम बर्बरता के साथ कत्ल कर दिया था उसके खिलाफ बीती रात उत्तराखंड मुस्लिम यूथ मोर्चा के बैनर तले मोहल्ला अल्ली खा चौक से महाराणा प्रताप चौराहे तक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एम .ए .राहुल एवं महानगर अध्यक्ष समर खां के नेतृत्व में एक केंडिल मार्च निकाला गया।केंडिल मार्च में हिन्दू,मुस्लिम और सिख समाज के दर्जनों लोगों ने शिरकत करते हुए एक स्वर मैं इस प्रकार के जघन्य अपराध की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से अपील की , कि बेटियों की सुरक्षा के लिए ठोस कानून लाया जाए जिससे ऐसे बर्बरता पूर्ण अपराधों को रोका जा सके। और अपराधियों को सख्त सजा मिल सके। इस दौरान केंडिल मार्च में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल,मनोज जोशी उत्तराखंड अलका पाल मुस्लिम यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एम ए राहुल, महानगर अध्यक्ष समर खान,अलका पाल,अब्दुल कादिर,जफर,मुन्ना, छात्र नेता मो अरशद, फईम चौधरी,वसीम अकरम,दानिश,रिज्जू समेत दर्जनों लोगों ने भाग लेते हुए राबिया को अपनी श्रद्धांजलि दी और हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग उठाई ।

Skip to content











