अटूट श्रद्धा और आस्था के केंद्र हनुमान धाम के बारे में जानिए कुछ ख़ास……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर– (उधम सिंह राठौर)  यूं तो उत्तराखंड राज्य देवभूमि के नाम से जाना जाता है जहां पर अनेकों देवालय और शक्ति के केंद्र स्थित है इन्हीं केंद्रों में से एक है छोई रामनगर जिला नैनीताल स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री  हनुमान धाम ,, इस धाम की वास्तुकला और छटा अनोखी है एक दशक पूर्व से अस्तित्व में आया यह धाम लोगों की आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र बनता जा रहा है जहां लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं जहां आकर लोग अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए सर झुकाते हैं धाम में स्थापित भव्य हनुमानजी कि मूर्ति लोगो का मन मोह लेती है हनुमानजी के दर्शन कर  मन्नत की गांठ बांधते है फल स्वरूप वीर बजरंगी हनुमान उनकी मनोकामना पूरी करते हैं इस संबंध में मदिर के प्रबंधक राजेंद्र गोयल ने बताया कि यहा मदिंर लगभग छः एकड़ में स्थापित है और मंदिर का मुख्यद्वार दक्षिण दिशा में है मदिंर के अन्दर नौ मुखी हनुमान विराजमान है और इनकी 12 लीलाएं  दिखाई गयी है जो दुनिया के किसी मंदिर में नही है उन्होंने कहा कि मंदिर में दिव्यांगों के लिए अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें निशुल्क उपचार किया जाएगा उन्होंने कहा कि मंदिर  से कई संस्थाएं जुड़ी हुई हैं जो समय-समय पर अपनी सेवाएं मंदिर के लिए देती रहती हैं और मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है और उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 3 से 4 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और अन्य अनुष्ठानों में इनकी संख्या 1 से 2 लाख हो जाती है उन्होंने कहा कि मदिंर में सरकार का कोई सहयोग नही है ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!