Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

तेरे दर पर आया हूं: फिल्म की यादगार सफलता के लिए बाबा नीब करौरी के दर पहुंचे राजपाल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव शुक्रवार को अपनी नई फिल्म की कामयाबी का आशीर्वाद लेने के लिए विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। फिल्म भूल भुलैया-3 में राजपाल यादव छोटा पंडित की भूमिका निभा रहे हैं। कैंची धाम पहुंचकर राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें यहां जो शांति मिली है, उससे यह तय है कि बाबा का आशीर्वाद उनकी फिल्म को भी जरूर मिलेगा। बता दें कि राजपाल यादव की नई फिल्म भूल भुलैया-3 शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।

 

फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक अनीश बज्मी है। कैंची धाम पहुंचने के बाद राजपाल यादव ने कहा कि कैंची धाम के विषय में पूर्व में केवल उन्होंने सुना ही था और बाबा की महिमा के बारे में भी यहां आने के बाद ही उन्हें यह महसूस हुआ है कि यह स्थान अपने आप में बहुत अद्भुत है। उन्होंने कहा कि उनके मन में बाबा के दर में आने के विषय में बहुत पहले ही ख्याल आया था लेकिन मौका आज मिला।

 

कैंची के ग्राम प्रधान पंकज निकलतिया ने उन्हें कैंची और आसपास के क्षेत्रों के विषय में जानकारी दी। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने शुक्रवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने परिवार के साथ कैंची धाम में 20 मिनट तक ध्यान भी लगाया।

 

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। धाम के प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा पर आधारित पुस्तक भेंट की। इधर, बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव भी कैंची धाम पहुंचे थे। उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लेकर अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी और फोटो खीचीं। इस दौरान पंकज निगल्टिया आदि थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!