जनता के साथ छलावा कर रहे हैं विधायक चीमा- संदीप सहगल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा विधानसभा सत्र में उठाई गई काशीपुर जिले की मांग को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने महज जनता के साथ छलावा बताते हुए कहा है कि पूर्व की भाँति इस बार भी विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने की मंशा रखते हुए चीमा ने फिर से यह दाँव खेलने की कोशिश की है, लेकिन जनता चीमा समेत भाजपा के किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा नेता के बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस अध्यक्ष सहगल ने स्पष्ट कहा कि काशीपुर विधायक चीमा 60 वर्षों से भी अधिक पुरानी जिले की माँग को अपने लगभग 20 वर्षों के कार्यकाल में पूरी तरह विफल रहे। वह भी तब जब इस बीच दो-तीन बार उनकी यानि कि भाजपा की सरकार रही। चौथे कार्यकाल के दौरान वर्तमान में भी   प्रदेश में भाजपा की सरकार है। लेकिन धिक्कार है कि जिले बनाने के नाम पर लगातार चार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी विधायक चीमा काशीपुर को जिला नहीं बनवा सके। सहगल ने कहा कि अब प्रदेश में एक बार फिर विधानसभा चुनाव नजदीक देख चीमा काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से पुनः भाजपा से दावेदारी करने और यहां के लोगों को बरगलाने की मंशा से जिले का पासा फेंक रहे हैं, जो कि अब किसी भी दशा में चलने वाला नहीं है। क्योंकि अब जनता चीमा की उस सोच से पूरी तरह वाकिफ हो चुकी है, जिसमें सत्तामोह के अलावा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के सांसद, विधायक व मेयर समेत सत्तापक्ष के स्थानीय लगभग सभी जनप्रतिनिधियों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे शरमाते हैं किंतु हम बताते हैं, काशीपुर में भाजपा की एक ही उपलब्धि रही है “बीस साल-काशीपुर बदहाल।”

और पढ़ें

error: Content is protected !!