Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

विधायक समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की मांग, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपी तहरीर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चोरगलियां में 27 अक्टूबर को हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा  थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने चोरगलिया थाने में तहरीर देकर गवाह बनाए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। यहां बता दें कि 27 अक्टूबर को चोरगलिया में दुग्ध समिति के बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस हंगामे की वजह वेटनरी डिपार्टमेंट में तैनात एक कर्मचारी का तबादला किया जाना बताया जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने बोनस वितरण में आए लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट के समक्ष उक्त मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया था। इस दौरान हंगामा कर रहे ग्रामीण जोरदार नारेबाजी करते हुए विधायक के काफिले के आगे लेट गए। इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ गाली-गलौज किए जाने, मारपीट करने के प्रयास तथा विधायक की गाड़ी के आगे लेटने तथा उनके वाहन को क्षतिग्रस्त किए जाने समेत अनेक धाराओं में गांव के भुवन पोखरिया व अन्य दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

 

साथ ही इस मामले में दस गवाह भी बनाए गए। लेकिन बाद में बड़े ही नाटकीय ढंग से दो गवाहों ने पलटी मार ली। उनका कहना था कि वह दबाव में गवाह बने थे। इधर आज चोरगलिया थाने में ग्रामीणों ने तहरीर दी है कि झूठी गवाही देने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले में झूठी गवाही देने वाले विधायक के समर्थक हैं। तहरीर देने वालों में भुवन पोखरिया, कमलेश दुर्गापाल, भावना बजेटा, नंदन सिंह बोरा, राजेंद्र जांगी, दीपक आर्य, सुरेश कोहली समेत कई क्षेत्रवासी शामिल हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!