वायरल वीडियो के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पार्षद समेत 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में बीते दिनों कर्जदारों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने और आत्महत्या से पूर्व युवक द्वारा वीडियो बनाकर कर्जदारों के नाम उजागर करने के मामले में पुलिस ने मृतका की पत्नी की तहरीर पर एक पार्षद समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी । आपको बता दें कि काशीपुर निवासी 57 वर्षीय शकील अहमद पुत्र तस्लीम अहमद द्वारा  कुंडेश्वरी के भीमनगर स्थित पशु आहार फैक्ट्री में सुसाइड वीडियो बनाने के बाद रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली गयी । आत्महत्या करने से पूर्व बने वीडियो में मृतक ने अपने पार्टनरों समेत अन्य लोगों पर उसे परेशान करने और आत्महत्या करने के लिये मजबूर करने का आरोप लगाया था। मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति शकील मानसिक तनाव में थे और  उसके द्वारा पूछने पर उसके पति ने बताया था कि उसके पार्टनर मोहल्ला थाना साबिक निवासी आसिम अली पुत्र मौ. अकरम, सोनू पुत्र लियाकत, उसकी पत्नी अफरोज ने धोखाधड़ी कर उसकी काफी रकम हड़प ली तथा जब भी हिसाब किताब की बात कहता तो उक्त लोग हिसाब किताब न देकर उसे धमकाते हैं। तहरीर में कहा कि जसपुरखुर्द निवासी मनीष गुलाटी, आलू फार्म निवासी सतीश काण्डपाल, रामनगर निवासी धर्मपाल व किच्छा निवासी रामकिशन भी उसके पति से कर्ज के नाम अवैध वसूली करते थे तथा उसे बेइज्जत भी करते थे। कहा कि सतीश काण्डपाल ने धोखे से खाली कागजों पर हस्ताक्षर कराकर उसके पति की दोनों कारो को अपने कब्जे में ले लिया था। कहा कि रकम देने के बाद भी सतीश ने उसके पति की कारे वापस नहीं की तथा उल्टा उन्हें डाराता धमकाता था। तहरीर में कहा कि आसिम अली, सोनू व सरफराज पुत्रगण लियाकत, अफरोज जहां पत्नी सोनू, मनीष गुलाटी, सतीश काण्डपाल, धर्मपाल जिंदल व रामकिशन के कारण ही उसके पति शकील ने आत्महत्या की है। तहरीर में कहा कि जब उसके द्वारा मामले की रिपोर्ट पुलिस में करनी चाही तो उक्त लोगों ने रिपोर्ट करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 306 व 506 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!