Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सड़क हादसे में कालाढूंगी के युवक की बरेली लखनऊ हाइवे पर दर्दनाक मौत…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी- सड़क हादसे में कालाढूंगी के युवक की बरेली लखनऊ हाइवे पर दर्दनाक मौत। कालाढूंगी वार्ड नम्बर  3 निवासी नूर आलम पुत्र एहसान  35 वर्ष अपने साथी तस्कीन अंसारी पुत्र तस्लीम अंसारी उम्र 38 वर्ष अपनी टेक्सी गाड़ी आयसर केंटर संख्या यू के,02 सी,0696 से भीमताल से कानपुर फूल लेकर जा रहे थे ।तभी लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार की प्रातः लगभग 3 बजे बरेली से आगे फरीदपुर के पास बीच हाइवे पर खराब खड़ी आयशर से जा टकराई हादसे में नूर आलम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तस्कीन  गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को पुलिस व स्थानी लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार चल रहा है। घटना से कालाढूंगी में मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

 

बताया जा रहा है की युवक के पांच छोटे छोटे बच्चे है।घटना से क्षेत्र में गम का माहौल है। इस दौरान निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा,जामा मस्जिद सदर वकील अहमद,भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट,मेहमूद हसन बंजारा,गोपाल बुधलाकोटी,हरीश मेहरा,शेर अफगन, मो आरिफ, ज़ुबैर आलम,जनक राज उप्पल,नदीम अहमद,जाहिद हबीबी,शाकिर हुसैन,मतलूब इलाही,आदि ने दुख व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!