Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- DIG और SSP आवास समेत हजारों घरों की बत्ती गुल, चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान रहे लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर की लाइन में फॉल्ट के चलते 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली चार घंटे गुल रही। इससे डीआईजी, एसएसपी, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस आवास समेत बाजार क्षेत्र का इलाका प्रभावित रहा। काठगोदाम के डीजल पॉवर हाउस से बिजलीघर आ रही विद्युत लाइन की केबिल में रविवार सुबह 3.27 बजे फॉल्ट हो गया।

 

इससे बिजलीघर से जुड़े नैनीताल रोड, स्टेशन रोड, कालाढूंगी रोड, गांधीनगर फीडर के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे बाद सुबह 7.11 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस बीच कई क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति पर भी असर पड़ा। बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद पाठक ने बताया कि काठगोदाम 132 केवी से डीजल पॉवर हाउस को जा रही केबिल में फॉल्ट होने से बिजलीघर के चार फीडरों की आपूर्ति ठप हुई थी।

 

विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिवीजन बीती 16 अक्टूबर को पोल से गिरकर मौत के मुंह में समाए लाइनमैन को पांच लाख का मुआवजा देगा। लखनपुर बरेली निवासी 21 वर्षीय सुरेंद्र धौलाखेड़ा बिजलीघर के पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू पोल में चढ़कर एलटी लाइन में काम कर रहा था तभी वह नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सीने में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

 

अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। विद्युत निरीक्षक की जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा। यह कर्मचारी ठेकेदार के अधीन काम करता था, ठेकेदार ने भी उसके परिजनों को मुआवजा राशि दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!