Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

आगामी 21 अक्टूबर को प्रातः 7:45 पर लालकुआं से मुंबई के लिए शुरू होने वाली नई ट्रेन सेवा को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एंव नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को प्रातः 7:45 पर लालकुआं से मुंबई के लिए शुरू होने वाली नई ट्रेन सेवा को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वही सांसद श्री भट्ट ने बताया कि कुमाऊं वासियों के लिए नई ट्रेन की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद व केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रयास के बाद कुमाऊं मंडल से मुंबई के लिए एक और नई ट्रेन सेवा संचालित हो रही है

जिसका शुभारंभ 21 अक्टूबर को सुबह 7:45 पर लालकुआं रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। श्री भट्ट ने बताया कि उनकी दूरभाष पर केंद्रीय रेल मंत्री जी व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से बातचीत हुई है जिस पर आगामी 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री लालकुआं पहुंचकर मुंबई के लिए संचालित होने वाली नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से न सिर्फ बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में पर्यटक आएगा बल्कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेन मिलेगी और मुंबई में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियो को भी फायदा मिलेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!