Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी- कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- चोरगलिया एमबीआर गेट चोरगलिया के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गया। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार जमील अहमद निवासी वार्ड नंबर 2 इस्लामनगर (सितारगंज) बुधवार को बाइक (यूए 06 सी 6864) से पत्नी लईकन के साथ चोरगलिया की ओर जंगल से लकड़ी बीनने आए थे। लकड़ी बीनने के बाद उसे बाइक पर बांध रहे थे

 

कि तभी पीछे से आई एक कार (यूके 06 एडी 1786) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती के अलावा कार सवार गौरव बब्बर निवासी लक्की बुटीक सितारगंज भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!