Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

28 जनवरी 2025 से 14 फ़रवरी 2025 तक राज्य में आयोजित होंगे राष्ट्रीय खेल, खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे बताया ऐतिहासिक अवसर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच किए जाने का ऐलान कर दिया गया है। इसे लेकर 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया जायेगा। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखण्ड में किया जायेगा। खेलों की तिथि की घोषणा होने के बाद राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि खेल जगत में एक अभूतपूर्व स्थान हासिल कर रहे उत्तराखण्ड के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है।

 

उन्होंने खेलों की मेज़बानी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुखभाई मंडाविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्षा डॉ पीटी उषा जी का आभार प्रकट किया। रेखा आर्या ने कहा कि हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इन खेलों का सफल आयोजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देवभूमि उत्तराखण्ड हर खिलाड़ी के स्वागत हेतु प्रतीक्षारत है।

 

खेल मंत्री बोलीं कि आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और सरकार का लक्ष्य इन खेलों को अभी तक हुए सभी खेलों में सबसे भव्य बनाने का है। उन्होंने इस आयोजन को प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए भी golden opportunity बताया और कहा कि इस से राज्य खेल इंफ़्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के मनोबल को एक नया आयाम मिलेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!