Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

एनएच 309 पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत…..,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पीरूमदारा- आज सुबह पीरूमदारा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। एनएच 309 पर पीरूमदारा मुख्य चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जैनब (उम्र 45 वर्ष) और उनके बेटे फैजान (उम्र 25 वर्ष) को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जैनब और फैजान, भावपुरा रामपुर के निवासी थे और यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आए हुए थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई,

 

और स्थानीय लोग तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, और वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के कड़े उपायों की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!