Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- पुलिस सत्यापन के बाद रामपुर, बिलासपुर के लोगों ने छोड़ा हल्द्वानी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान चलते ही बनभूलपुरा क्षेत्र से लोगों ने पलायन कर दिया है। बनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग में रामपुर, बिलासपुर के लोग रह रहे थे। चेकिंग में इनके पास आधार, पहचान पत्र आदि दस्तावेज नहीं मिला तो पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद इन्होंने बनभूलपुरा क्षेत्र छोड़ दिया है। जांच में आंध्र के लोगों के मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।

 

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम बनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान वहां रामपुर, बिलासपुर क्षेत्र से आए लोग मिले। पुलिस ने सभी से कागज लेकर सत्यापन के लिए आने को कहा था। पर बुधवार को दोनों क्षेत्रों के लोग यहां से निकल गए। उधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ लोग ऐसे भी मिले हैं जो खानाबदोश हैं और मूल रूप से आंध्र प्रदेश में रहते थे।

 

इनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान बिलासपुर, रामपुर के खानाबदोश लोग मिले हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद इन्होंने बनभूलपुरा क्षेत्र छोड़ दिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!