Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- स्काडा सिस्टम से होगी पेयजल व्यवस्था की स्मार्ट मॉनिटरिंग……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (स्काडा) सिस्टम से स्मार्ट मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे घरों में पानी का प्रेशर कम होने या पेयजल लाइन लीक होने की तुरंत सूचना मिलेगी। पेयजल समस्याओं के निवारण और जल संरक्षण के लिए स्काडा सिस्टम कारगर साबित होगा। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) पेयजल व्यवस्था की निगरानी के लिए सभी घरों के वाटर मीटर, ट्यूबवेल, वॉल्व, टंकी आदि जगहों पर चिप-सेंसर लगाने के साथ मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करेगा।

 

कंप्यूटर की एक कमांड पर पेयजल वितरण प्रणाली काम करेगी। स्काडा सिस्टम से हर घर में पानी की ऑनलाइन निगरानी होगी। इसके लिए हर घर की एक जीएमएस आईडी बनाई गई है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या समेत सभी जरूरी जानकारियां फीड की गई है। इसके माध्यम से घर आने वाले पानी की मात्रा, खपत, प्रेशर और पेयजल समस्या की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। पेयजल समस्या का भी शीघ्र समाधान किया जा सकेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!