Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र हल्दूचौड में क्षेत्रवासियों के निशुल्क किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन …..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार हल्दूचौड भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हल्दूचौड में क्षेत्रवासियों के निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हल्दूचौड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने किया। शिविर में आये स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सकों द्वारा बीपी.शुगर, खून की कमी, बुखार समेत कई बिमारियों की जांच कर इलाज दिया।

 

शिविर में लगभग 60 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसी के तहत लालकुआं विधानसभा के हर मंडल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाये गए शिविर में 60 बर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुर्जुगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर इलाज किया गया साथ ही शिविर में कुछ लोगों के नये आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए है।

 

इस मौके पर मुख्य रूप से हल्दूचौड भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का, उपाध्यक्ष अशोक पठालनी , महामंत्री रोहित बिष्ट, मनमोहन पुरोहित, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूक्मणी बसखेती, सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!