Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार व अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखण्ड ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ऋतु खण्डूडी भूषण ने संगठन पर्व के शुभारम्भ होने पर   कोटद्वार झंडाचौक पर स्थित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा कोटद्वार बिरेंद्र रावत की अध्यक्षता में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की प्रत्येक क्षेत्र व हर समाज के सभी लोग  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान  पर्व  को उत्साह के साथ मना रहे है कल भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय  कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को सदस्यता का नवनीकरण करवाया,

 

इसी क्रम में आज से सभी कार्यकर्ता अपनी सदस्यता का नवनीकरण व नये सदस्यों के सदस्यता अभियान में  जुट गये है। विस अध्यक्ष ने बताया प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने सदस्यता अभियान शुभारम्भ करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मातृ शक्ति को सदस्य बनाना चाहिए। उनके आग्रह पर नारी शक्ति विचारधारा के आधार पर  भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है। दस वर्षों से भाजपा सरकार द्वारा ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं साथ ही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर आज अन्य पार्टी  लोग भी भाजपा में शामिल होते खुशी जाहिर करते है।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने झंडाचौक स्थित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को जोश के साथ पूरी विधानसभा में हर बूथ पर सदस्यता अभियान चलाने की अपील करी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया , हरी सिंह पुंडीर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन रावत ,जिला उपाध्यक्ष अनीता आर्य , इफको डायरेक्टर उमेश त्रिपाठी , ममता देवरानी ,रजनी बिष्ट,किरन काला,आदि लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!