महाविद्यालय जयहरीखाल में मार्केट का एकलव्य ”विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जयहरीखाल- महाविद्यालय जयहरीखाल में दिनांक (28/08/2024) को वाणिज्य विभाग और  NSDL के तत्वाधान में “मार्केट का एकलव्य ” विषय पर कार्यशाला किया गया आयोजन। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 लवनी आर राजवंशी द्वारा किया गया और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े NSDL एक्सपर्ट और उनकी पूरी टीम का महाविद्यालय की ओर से स्वागत कर इस कार्यशाला / प्रशिक्षण में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

 

NSDL एक्सपर्ट द्वारा  ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे सभी  छात्र-छात्राओं, प्राध्यापको और शिक्षणेत्तर कर्मचारी को शेयर बाजार में निवेश करने की विभिन्न मूल बातों से परिचित कराया l उनके द्वारा 3 I और 3 S के मूल सिद्धांतों से परिचित  करते हुए बताया गया कि कैसे एक निवेशक अधिकतम आय कमा सकता है और मार्केट का एकलव्य बन सकता है l NSDL  एक्सपर्ट के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित  छात्र- छात्राओं के प्रश्नों का प्रति उत्तर बहुत ही सरल भाषा उदाहरण के साथ दिया l

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ वी के सैनी  द्वारा किया गया l डॉo वरुण कुमार और डॉo शोएब अंसारी  के द्वारा सभी प्रतिभागियों को  मार्केट का एकलव्य कार्यशाला/ प्रशिक्षण सम्बन्धी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी…. और एनएसडीएल की  और से जुड़े हुए सभी एक्सपर्ट अतिथियों का वाणिज्य संकाय और महाविद्यालय  जयहरीखाल की ओर से धन्यवाद किया गया l इस अवसर पर सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!