Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

गाँवों में मृतकों का शवदाह करना भी टेढी खीर के समान हो गया है……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रिखणीखाल- बरसात के मौसम में गांवों में मृतकों के शवदाह करना भी एक जटिल समस्या हो गई है।ताजा वाक्या रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम नावेतल्ली का है,,जहाँ एक वृद्धा महिला का देहांत हो गया। बारिश रात दिन लगी है।श्मशान घाट गाँव से 3-4 किलोमीटर दूर “सवणी रौल “,है।जो छः सात गाँवों का शवदाह स्थल है।ग्रामीण भीगते भीगते शव को श्मशान घाट ले तो गये,लेकिन अब समस्या आ गई कि शव का निस्तारण कैसे करें।

 

जंगल में जो भी लकड़ी थी सब गीली थी व उनसे पानी गिर रहा था।ग्रामीणों ने 3-4 गठ्ठर सूखी लकडी,पुराने निष्प्रयोज्य रबर टायर, क्याडा, चीनी मिट्टी तेल,डीजल आदि सामाग्री ले गये।फिर भी लकडिय़ों ने आग नहीं पकड़ी।पूर दिन शव को उलटने पलटने में लगा,जो भी लोग शव यात्रा में गये थे ,बुरी तरह भीगे थे।रास्ते में झाड़ियां भी थी,जंगली जानवर का भय अलग था।

 

ग्रामीणों की मांग है कि यदि जिला प्रशासन, पंचायत प्रशासन शवदाह करने के लिए 20’×15′ साइज के ,02 टिन शैड श्मशान के नजदीक निर्मित कर दे तो शवदाह करने में आसानी होगी।एक टिन शैड शवदाह के लिए, एक शव यात्रा में शामिल लोगों के ठहरने व बैठने के लिए हो। इसी परिप्रेक्ष्य में ग्राम नावेतल्ली के ग्रामीणों की मांग है कि उनकी इस समस्या का समाधान किया जाये,ताकि बरसात के मौसम में परेशानी न हो।

और पढ़ें

error: Content is protected !!