Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

महाप्रबंधक 9000 रूपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में अनुबंधित बेसन के संचालक को लेकर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक के द्वारा रूटों के निर्धारण के नाम पर रिश्वत मांगे जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने शिकायतकर्ता के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर ₹9000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आपको बताते कि शिकायतकर्ता अनुमोदित बस के संचालक मनीष अग्रवाल के द्वारा मीडिया को बताया गया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक  महाप्रबंधक उनकी अनुबंधित बसों के रूटों के निर्धारण तथा सही समय पर चलाने के एवज में रिश्वत की मांग करते थे।

 

जो रिश्वत नहीं देता था उसकी गाड़ियों को अनेक बहाने बनाकर की परिचालक नहीं है चालक नहीं है कहकर गाड़ियों को खड़ा कर देते थे। कभी परिचालक को रास्ते से ही वापस बुला लेते थे। मनीष अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था जब सहायक महाप्रबंधक अनिल सैनी ने ज्यादा परेशान कर दिया था। परिचालक इस्लामुद्दीन के द्वारा जब प्रार्थना पत्र दिया गया था अनिल सैनी ने उनका प्रार्थना पत्र फाड़ दिया था। उन्होंने बताया कि आज ₹9000 की रिश्वत की मांग की गई थी इसके बाद विजिलेंस की टीम ने नाम की शिकायत पर सहायक महाप्रबंधक को रंगेहाथों पकड़ लिया।

 

वही विजिलेंस सीओ हल्द्वानी अनिल मनराल ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार सैनी को ₹9000 की रिश्वत लेते हुए रँगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। सहायक महाप्रबंधक के घर की खाना तलाशी भी ली जा रही है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!