Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

पौड़ी जिले के लैंसडौन में हुआ कार हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।गुरुवार शाम करीब पांच बजे हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाना ऑल्टो कार में सवार होकर जयहरीखाल से लैंसडौन के लिए निकले थे। झारपानी के पास कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई।

 

लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि हादसे के दौरान हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी किरन असवाल के साथ भी कार में सवार थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को लैंसडौन कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि पत्नी किरन असवाल को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल भेज दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!