Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

मोबाईल चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र में बीते एक पखवाड़ा पूर्व दुकान से हुई मोबाईल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर को चोर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के मोबाईल फोन समेत, अन्य समान बरामद किया हैं। इधर लालकुआँ कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि बीती 27 जुला  ई को रेलवे फाटक स्थित मोबाईल की दुकान की पीछे की दीवार में लगे सेंटर को तोड़कर अज्ञात चोर ने 15 एंड्राइड मोबाईल सहित अन्य समान व दुकान में रखी नगदी को चुरा ले गए थे।

 

चोरी की घटना दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसमें एक युवक दुकान में चोरी करता दिखा रहा था जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर रही थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर लोगों से पूछताछ की।साथ ही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ही चोर की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को सुभाष नगर चेकपोस्ट स्थित रेलवे क्रासिंग संतसग भवन के पास से धर दबोच लिया।

 

आरोपी की शिनाख्त सुमित सिंह उर्फ पुत्तु सिंह निवासी दो किलोमीटर थाना लालकुआँ के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 5 एंड्राइड मोबाईल,एक पावर बैंक,6 मोबाइल बैटरी सहित अन्य समान बरामद किया हैं।वही पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया यहा एक पेशेवर अपराधी है इसके खिलाफ लालकुआँ कोतवाली में 5 तो वही ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाने में 2 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट भेजने की तैयारी चल रही है। इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी.एस.फर्त्याल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी, उपनिरीक्षक गौरव जोशी, उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी, कांस्टेबल अनिल शर्मा,गुरमेज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!