Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में बीटेक, बीसीए और बीबीए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आज बीटेक, बीसीए और बीबीए कार्यक्रमों के नए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को विश्वविद्यालय के परिसर, पाठ्यक्रम, सुविधाओं और संसाधनों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आरंभ विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट, डीन एकेडमिक्स डॉक्टर एम सी लोहानी और प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर पुरुषोत्तम पंतोला द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

 

कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडमिक्स ने विश्वविद्यालय के इतिहास और मिशन के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने अध्ययन के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। कार्यक्रम के दौरान, विश्वविद्यालय के निदेशक डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

 

जिसके बाद छात्र छात्राओं का ईआरपी रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसके पश्चात टीवीएस ड्राइव का आयोजन हुआ। जहां आईस ब्रेकिंग गेम्स का आयोजन हुआ साथ ही छात्रों ने अपने टैलेंट का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में, छात्रों ने विश्वविद्यालय के परिसर का भ्रमण किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!