Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 23 मकान मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये काटा लगभग ढाई लाख का चालान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को बाहरी राज्यों से जनपद पौड़ी में आने वाले, निवासरत एवं कार्यरत व्यक्तियों जैसे छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों का अपने अपने थाना क्षेत्रों में सत्यापन की कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

 

जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आज दिनाँक 11.08.2024 को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम गठित कर वृहद स्तर पर डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाकर 229 किरायेदार, 150 मजदूर, 22 रेड़ी/ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी। सत्यापन न करने वाले 23 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत प्रत्येक मकान मालिक के 10000 रु0 कुल 2,23,000/- (कोटद्वार-10, लक्ष्मणझूला, श्रीनगर-08, पौड़ी-05) के चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किये गये।

 

अपराध पर रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है यदि आपको अपने आसपास कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो नजदीकी थाना अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!