Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

देवेंद्र प्रजापति के मार्गदर्शन में बढ़ रहा है शिवसेना का जनाधार: काजल रावत……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार/कोटद्वार- रानीपुर भेल विधान सभा क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर हरिद्वार में शिवसेना महिला मोर्चा का एक कार्यक्रम रखा गया।क्षजिसकी अध्यक्षता शिवसेना महिला मोर्चा प्रदेश प्रमुख काजल रावत ने की व संचालन महिला मोर्चा जिला प्रमुख देहरादून निशा मेहरा ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे प्रजापति ने अपने वक्तव में कहा कि उत्तराखंड हो या पूरा भारत या भारत से बाहर जैसे कि अभी देखा जा रहा बांग्लादेश में कहीं भी चाहे जाति का विषय हो चाहे हिंदुत्व का सबसे ज्यादा टारगेट महिलाओं को किया जाता है

 

जिसका सबसे बड़ा प्रमाण उत्तराखंड में अंकिता भंडारी कांड एवं दिल्ली में निर्भया हत्याकांड और बांग्लादेश में भी जो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है वह किसी से छुपा नहीं है।जिसको शिवसेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख काजल रावत ने संगठन के विषय में विस्तार से सभी को संबोधित करते हुए हरिद्वार जिले की महिला मोर्चा की जिला प्रमुख प्रतिमा अग्रवाल को नियुक्ति पत्र देकर हरिद्वार जिले की कमान सौंपी।साथ ही श्रीमती रति सक्सेना को हरिद्वार जिला उप प्रमुख एवं मीनू अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष एवं नीलम सिंह को जिला सचिव एवं मीनू सैनी को जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं शोभा बावरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं रीना जोशी सहित दर्जनों महिलाओं को शिवसेना की सदस्यता दिलवाई गई ।

 

सभी शिव सैनिकों ने महिला मोर्चा की जिला प्रमुख प्रतिमा अग्रवाल का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।नियुक्ति एवं स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मुख्य सचिव धर्मेंद्र सिंह प्रदेश सचिव मुकेश उपाध्याय प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर जिला प्रमुख हरिद्वार अनिल कुमार प्रजापति आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!