Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- DM वंदना ने 13 चौराहे चौड़ीकरण को लेकर दिए ये निर्देश…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शहर में चल रहे 13 चौराहों के चौड़ीकरण की प्रगति के संबंध में राजस्व, लोनिवि, विद्युत और अन्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि वन विभाग के द्वारा पेड़ों के ट्रांसप्लांट के दौरान तकनीकी रूप से मॉनिट्रिंग की जाएगी। इसके साथ ही चौराहों के चौड़ीकरण के समय यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम हल्द्वानी को विभागों के साथ समन्वय कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

 

डीएम ने कॉल टैक्स, देवलचौड चौराहे के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने हेतु लोनिवि को सिंचाई, जल संस्थान और अन्य विभागों के साथ समन्वय कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। महिला और बेस अस्पताल की बाउंड्री, टैंक, ट्रांसफार्मर और अन्य प्रकार की यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु मुख्य नगर आयुक्त और एसडीएम को मौके पर जाकर स्थल चिन्हित करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि वर्तमान में नरीमन चौराहे में पोल शिफ्टिंग का कार्य गतिमान है।

 

लाल डांट में पोल शिफ्टिंग और ट्रैफिक लाइट को शिफ्ट किया जाना है जिस संबंध में कार्य प्रगति पर है। लामाचौड़, कुसुमखेड़ा, कठघरिया चौराहे में किसी प्रकार की समस्या नहीं है, कार्य में तेजी लाई जाएगी जिससे समय से कार्य पूर्ण हो सके और शहर को काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!