उत्तराखंड परिवहन निगम की आय बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर की गई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक प्रशासन और महाप्रबंधक संचालन और वित्त नियंत्रक काशीपुर और रामनगर रोडवेज़ डिपो के दौरे पर काशीपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने काशीपुर रोडवेज डिपो की कार्यशाला के साथ-साथ रोडवेज बस स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड परिवहन निगम की आय बढ़ाने के मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ-साथ निगम की आय बढ़ाने के लिए मौके पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान उनके द्वारा खाली पड़ी दुकानों और खाली पड़ी कैंटीन का भी जायजा लिया गया और उनका शीघ्र ही टेंडर निकाल कर उनसे आय बढ़ाने के निर्देश दिए। वही महाप्रबंधक प्रशासन हर गिरी गोस्वामी ने बताया कि कोरोना के चलते हैं पिछले काफी समय से बंद पड़े संचालन के दोबारा पटरी पर आने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की आय को बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों और अधिकारियों से आय बढ़ाने के सुझाव मांगे गए और उससे संबंधित दिशा-निर्देश भी  दिए गए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!