Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

नीलकंठ कांवड़ मेला में पुलिस लगातार निभा रही मानवता का धर्म……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही श्री नीलकंठ महादेव में श्रद्धालुओं का लाखों की संख्या में आगमन हो रहा है, श्रद्धालु मोटर मार्ग के अलावा 14 किलोमीटर पैदल मार्ग से भी दर्शन एवं जल चढ़ाने के लिए जा रहे हैं। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पैदल रास्ते पर जगह जगह सुरक्षा एवं सहायता हेतु पुलिस बल की ड्यूटियां लगी हैं और सेक्टर प्रभारियों को फर्स्ट एड किड भी उपलब्ध करा रखी हैं।

 

पुलिस कर्मी खुद विषम परिस्थितियों में रहकर लगातार सकुशल श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य की ओर भेज रहे हैं। इसी क्रम में जो श्रद्धालु पैदल रास्ते में थकान या फिसलन के कारण चोटिल हो रहे हैं उनकी पौड़ी पुलिस मरहम पट्टी कर रही है  साथ ही अन्य शारीरिक परेशानी होने पर तत्काल फर्स्ट एड देकर मानवता का फर्ज  अदा कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!