Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा दीवार के लिए पहली किस्त मंजूर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को गौला नदी के कटाव से बचाने के लिए शासन से एक करोड़ चार लाख रुपये की पहली किस्त शुक्रवार को जारी हो गई है। स्टेडियम के किनारे 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा दीवार बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने शासन को 2.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की जमीन का 750 मीटर का हिस्सा गौला नदी से लगा हुआ है। दो साल से नदी से हो रहे कटाव के कारण स्टेडियम को नुकसान पहुंच रहा है।

 

अक्तूबर 2023 में आई आपदा में स्टेडियम के किनारे का 200 मीटर का हिस्सा नदी में समा गया था। विभाग ने यहां सुरक्षा दीवार बनाने के प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस वर्ष बीती आठ जुलाई को गौला के तेज बहाव के कारण स्टेडियम के 400 मीटर का इलाका खतरे की जद में आ गया है। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर स्टेडियम को बचाने के लिए फेज टू के तहत प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!