Breaking News

नैनीताल- ट्रैफिक में फंसा मंत्री अजय टम्टा का वाहन, काठगोदाम से रानीबाग तक 3km लगा जाम……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- पर्यटन सीजन के अंतिम सप्ताह में रविवार को रानीबाग से कैंची तक जाम लग गया। इससे एक ओर जहां यात्रियों और सैलानियों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं कैंची से भवाली तक रविवार दोपहर बाद केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को भी जाम में फंसे रहे। पर्यटन सीजन के अंतिम सप्ताह में रविवार को रानीबाग से कैंची तक जाम लग गया। इससे एक ओर जहां यात्रियों और सैलानियों को जाम से जूझना पड़ा।

वहीं कैंची से भवाली तक रविवार दोपहर बाद केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को भी जाम में फंसे रहे। राज्य मंत्री के जाम में फंसने से भाजपाइयों को उनके स्वागत के लिए इंतजार करना पड़ा। रविवार को कैंची में श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक होने से सड़क पर जाम की समस्या बनी रही।

साथ ही भवाली में जाम लगता रहा। वहीं भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर सलड़ी, चंदादेवी और काठगोदाम तक दो घंटे से अधिक जाम लगने से सैलानियों की ट्रेनें तक छूट गईं। जाम के चलते सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!