Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

केंद्र सरकार की किलर शाही का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा)  केन्द्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कांग्रेस नेत्री डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा है कि केन्द्र सरकार की हिटलरशाही का इससे बड़ा प्रमाण और क्या होगा कि अन्नदाता कहे जाने वाले किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले आठ माह से आंदोलित हैं और सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इसी तरह उत्तराखंड प्रदेश में दो मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी भाजपा जनता को संतुष्ट करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। वर्तमान में उत्तराखंड प्रदेश हड़ताली प्रदेश बन गया है। डीजीपी की अपील को दरकिनार कर पुलिसकर्मियों के परिजनों ने देहरादून व रुद्रपुर में धरना-प्रदर्शन किया तो देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर करीब सप्ताहभर तक आंदोलित रहे। बिजली कर्मियों ने भी चेतावनी पूर्ण हड़ताल प्रारंभ की और अंतत: सरकार को उनके आगे झुकना पड़ा। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि रिमोट से चलने वाले पिछले दोनों मुख्यमंत्रियों की तरह भाजपा के तीसरे मुख्यमंत्री भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। इधर, प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष समेत तैयार की गई नई सेना भाजपा को नाकों चने चबवाने को तैयार है। दीपिका गुड़िया ने दावे के साथ कहा कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है, प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!