रुद्रपुर- मान,आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 01 रुद्रपुर, बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त दबिश टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर और बिंदुखेड़ा हत्यारी नदी के किनारे चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 06 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 280 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 9000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया इसके बाद टीम द्वारा लालपुर में छापा मारकर अभियुक्त मान सिंह को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरिफ्तार किया । दबिश टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।



Skip to content











