Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

हल्द्वानी- बिजली कटौती से व्यापार चौपट: गुस्से में व्यापारी, EE को घेरा; प्रदर्शन की दी चेतावनी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी हल्द्वानी में लगातार हो रही बिजली कटौती से व्पापारियों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। गुस्साए व्यापारियों ने ऊर्जा निगम दफ्तर जाकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। व्यापारियों ने कहा कि रोज-रोज बिजली कटौती से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। दिन-रात बिजली की कटौती से आम जनता भी परेशान है। व्यापारियों ने व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं होने पर कार्यालय में तालाबंदी करने और अधिकारियों के घरों के आगे प्रदर्शन की चेतावनी दी।

 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नैनीताल विपिन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने अभियंता कक्ष में उनका घेराव किया। कहा कि शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जितनी बिजली दिनभर में आती थी उससे ज्यादा अब कटौती हो रही है। आम लोग भी बिजली कटौती से परेशान हैं। उन्होंने चेताया कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग उग्र आंदोलन करेगा।

 

विरोध जताने वालों में जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, शांति जीना, हितेंद्र भसीन, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, जिला महिला महामंत्री उर्वशी बोरा, ज्योति मेहता, प्रफुल्ल पांडे, पवन वर्मा, कौशलेंद्र भट्ट, अरविंद चौहान, चंद्र शेखर पांडे आदि व्यापारी शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!