Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

हल्द्वानी- खाद और बीज की दुकानों में छापा, जांच के लिए लिए गए सैंपल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बीज और खाद विक्रेताओं की दुकान में छापा मारकर बीज और खाद के नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं की दुकानों से उर्वरक यूरिया के तीन, डीएपी के दो और एनपीके का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। मक्का बीज के दो, धान बीज का एक और बंदगोभी के बीज का एक नमूना उठाया गया।

 

उन्होंने बताया कि उर्वरकों के नमूनों को जांच के लिए उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला और बीज के नमूनों को जांच के लिए बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि जांच में नमूनों में किसी भी तरह की कोई कमी पाई गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. यादव ने सभी खाद और बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वह काश्तकारों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीजों की बिक्री उचित मूल्य पर करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!