काशीपुर – (सुनील शर्मा ) बांसफोडाँन पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र बिष्ट का जन्मदिन एक यादगार दिन बन गया। काशीपुर ब्लड डोनर ग्रुप के सदस्यों ने उनके जन्मदिन पर रक्तदान किया। बता दें कि काशीपुर ब्लड डोनर ग्रुप के संचालक जुबेर सिद्दीकी व उनकी टीम द्वारा बांसफोडाँन पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र बिष्ट का जन्मदिन काशी ब्लड बैंक मै मनाया गया उनके जन्मदिन के अवसर पर कई रक्त दाताओं ने अपनी खुशी से रक्तदान किया और जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं दी। रविंद्र बिष्ट ने कहा मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं आप सभी ने मेरा जन्मदिन यादगार बना दिया। रक्तदान के दौरान जुबेर सिद्दीकी ,मोनू सिद्दीकी ,दानिश उर्फ बग्गा ,शादाब चौधरी, रेहान सिद्दीक़ी ,सगीर अहमद ,शावेज अहमद मौजूद रहे।

Skip to content











