रुद्रपुर – ( वसीम हुसैन ) मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यहां जबरदस्त स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में बाइक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। गांधी पार्क से निकली बाइक रैली शहर में विभिन्न स्थानों पर घूमी। बाइकों पर झंडे लगाए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा| रंजना राजगुरु, एसएसपी दलीप सिंह कुँवर सहित तमाम नेता रहे मौजूद |

Skip to content











