Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

लालकुआँ नगर में मच्छरों ने किया जीना मुहाल, फाॅगिंग ना होने से बढ़ी बीमारियाँ…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- यहां मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने लोगों को परेशान कर दिया है। लेकिन नगर पंचायत ने अभी तक लालकुआँ समेत आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग कराने की सुध नहीं ली है। नगरवासियों में नगर पंचायत के प्रति आक्रोश पनप रहा है। लेकिन नगर प्रशासन के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। भीषण गर्मी की वजह से जहां एक ओर पहाड़ों में जंगल आग से धधक रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उसकी तपिश से मैदानी इलाकों में तापमान इतना बढ़ गया है।

 

गर्मियों के शुरूआती दिनों में ही पारा 40 के आसपास पहुंच रहा है। ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने भी लोगों को हलकान किया हुआ है। वहीं बुज़ुर्गों की मानें तो अब से पहले तक न तो लालकुआँ में इतनी गर्मी महसूस होती थी और न ही इतनी बिजली कटौती होती थी। गर्मियां शुरू होते ही नगर पंचायत मच्छरों से निजात दिलाने के लिए नगर भर में फॉगिंग करा दिया करता था लेकिन इस बार नगर पंचायत ने अब तक नगर में फॉगिंग नहीं कराई है। जिससे मच्छरों ने भीषण गर्मी में लोगों को नोंचकर रख दिया है।

 

लोगों का कहना है कि इस बार इतने मच्छर हैं कि अगर बिजली न हो तो रात को सोना तक मुहाल हो रहा है और लोग मलेरिया बुखार आदि से पीड़ित हो रहे हैं। वहीं नगर पंचायत द्वारा अभी तक नगर में फाॅगिंग ना कराए जाने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मानसून के सीजन से पहले नगर में जहां वृहद सफाई अभियान चलाया जाता था वो भी इस बार शुरू नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि वर्तमान में नगर पंचायत को आम जनता की कोई परवाह नहीं है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!