चमोली में आम आदमी पार्टी के बढ़ते हुए चेहरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

  गोपेश्वर  – (जितेन्द्र कठैत) जनपद चमोली से वरिष्ठ अधिवक्ता और  उर्गम वार्ड से  पूर्व जिला पंचायत सदस्य भवान सिंह चौहान और अधिवक्ता दिलवर सिंह फर्स्वाण प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व पूर्व कर्नल अजय कोठियाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में सदस्यता ले ली है। चौहान की आप में शामिल होने की उम्मीद लंबे समय से लगाई जा रही थी, शनिवार को वे विधिवत रुप से आप में शामिल हो गए । चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण ने कहा कि चौहान और दिलवर फर्स्वाण के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से चमोली जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी। जल्द ही जनपद व जनपद के सभी विधानसभाओं में कार्यकारिणी का गठन कर जनता के बीच जाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!