Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

दिल्ली से लग्जरी कार में करने आते थे चोरी, दंपति गिरफ्तार, मां फरार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दिल्ली से मां-बेटा और बहू लग्जरी कार से चोरी करने आते थे। वह भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से लोगों के बैग से गहने और पैसे चुराते थे। पुलिस ने 10 अप्रैल को बाजार में हुई चोरी के तीनों आरोपी बेटा और बहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मां फरार है। दिल्ली से मां-बेटा और बहू लग्जरी कार से चोरी करने आते थे। वह भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से लोगों के बैग से गहने और पैसे चुराते थे। किसी को शक न हो, इसलिए हाई-फाई बनकर बाजार में घूमते थे।

पुलिस ने 10 अप्रैल को बाजार में हुई चोरी के तीनों आरोपी में से बेटा और बहू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मां फरार है। 10 अप्रैल को आनंदपुर ग्राम चांदनी चौक बल्यूटिया निवासी इंद्रा दर्म्वाल अपनी बुआ के साथ बाजार में खरीदारी के लिए आई थीं। उन्होंने अपने बैग में पर्स रखा था, जिसमें सोने के झुमके, चांदी की पायल और सात हजार रुपये थे। कालू सिद्ध मंदिर के सामने वाली गली में उन्होंने सामान लेने के बाद पैसे निकालने के लिए बैग में हाथ डाला तो पर्स गायब था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले गए तो दो महिलाएं चोरी करती दिखीं। इसके बाद ओके होटल चौराहे से वे ई-रिक्शा में बैठकर गांधी स्कूल के पास खड़ी कार में पहुंचीं। 

और पढ़ें

error: Content is protected !!