Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की शिकायत पर सोमवार को पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंच गई। मामला साहू के खिलाफ वीडियो वायरल करने का है। पुलिस ने इस मामले में कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी से पूछताछ की है। छिंदवाड़ा में सियासी घमासान नए स्तर पर पहुंच गया है। अब भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इस सिलसिले में आठ से दस वाहनों में पुलिस सीएसपी अजय राणा के नेतृत्व में कमलनाथ के शिकारपुर स्थित बंगले पर पहुंच गई। जैसे ही यह सूचना मिली, कमलनाथ समर्थक भी बंगले पर जमा हो गए। भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। बंटी साहू ने शिकायत में कहा कि रविवार रात सुदेश नागवंशी ने एक शिकायत दर्ज कराई कि सचिन गुप्ता, निवासी आदित्य धाम, छिंदवाड़ा और कमलनाथ के सहयोगी आरके मिगलानी ने एआई तकनीक से एक फर्जी वीडियो बनाया।

वीडियो पूरी तरह फर्जी है। फिर एक निजी चैनल की ओरिजिनल न्यूज का एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया। इन झूठे और भ्रामक वीडियो को वायरल करने की कोशिश की गई। कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे सीएसपी अजय राणा ने बताया कि इस समय हम कुछ नहीं बता सकते। कोतवाली टीआई उमेश गोहलानी ने कहा कि विवेक बंटी साहू की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई थी।

रुटीन पूछताछ के लिए आए हैं। जैसे ही पूछताछ पूरी होती है, हम आपको जानकारी देंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। कमलनाथ के बंगले के बाहर पुलिस की गाड़ियां दिख रही थी। आठ से दस वाहन थे, जो तीन थानों के बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!