Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- घर-घर जाकर कांग्रेसियों ने मांगे वोट…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- भीमताल/गौलापार/ लालकुआं। नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में रविवार को भीमताल में प्रचार-प्रसार किया गया। कांग्रेसियों ने नगर क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर देश के विकास के लिए कांग्रेस को मतदान करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोग इस बार कांग्रेस को जिताने का मन बना चुके हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, निर्वतमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, हेमा परगांई, निर्मला आर्य, रीना आर्य, शुभम नैनवाल, इंद्रजीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

उधर, गौलापार में भी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे गए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगडवाल, देवेंद्र सिंह नौला, चंदन क्वीरा, कृष्णपाल सिंह नौला, राजेश पुरी, हरि सिंह नौला, हेमन्त पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर,लालकुआं में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने बिन्दुखत्ता काररोड में आयोजित सभा में लोगों को जात पात व धर्म को छोड़कर देशहित में मतदान करने की अपील की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!