जल संस्थान के संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – (जफर अंसारी) हल्द्वानी में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के कार्यालय के बाहर संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जल संस्थान विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वही जल संस्थान के संविदा कर्मियों का कहना है कि हमारा मानदेय पिछले कई महीनों से जल संस्थान के द्वारा नहीं दिया गया है और हमारा वेतन भी नहीं बढ़ाया गया जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जल संस्थान विभाग सभी संविदा कर्मियों के वेतन को लेकर कोई भी कार्यवाही करने में असफल हो रहा है। जिस कारण हमने मजबूर होकर जल संस्थान विभाग के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया और अगर हमारी मांगें जल्द नहीं मानी गई तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिससे स्थानीय लोगों को पानी की दिक्कत होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान विभाग की होगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!